वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का हुआ गठन, अनंत तिवारी बने प्रदेश अध्यक्ष
मनोज प्रसाद बने प्रदेश महामंत्री, उपाध्यक्ष कुन्तलेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बने अजय पाण्डेय
संवाददाता
रांची: राज्य में पत्रकारों की स्तिथि को मजबूत करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से 5 नवंबर को राजधानी रांची में विरसा चौक के समीप सेवा भारती हॉल में वर्किंग जनरलिस्ट ऑफ इंडिया के बैनर तले भारतीय मजदूर संघ सम्बद्ध वर्किग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के झारखण्ड प्रदेश कमिटी गठन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमे राज्य भर से पत्रकारों की उपस्तिथि थी। इस बैठक का शुभारंभ राज्यसभा सांसद आदित्य साहु, बीएमएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजबिहारी, बीएमएस संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह, डब्लूजेआई के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
इस बैठक में झारखंड प्रदेश संगठन विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए झारखंड में संगठन विस्तार करते हुए प्रदेश संगठन का विस्तार किया गया। जिसमें वर्किग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के झारखण्ड इकाई के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अनंत तिवारी, प्रदेश महामंत्री मनोज प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष कुन्तलेस पाण्डेय, कोषाध्यक्ष, अजय पाण्डेय को बनाया गया। वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में पंकज कुमार राय, सचीन केजरीवाल, जिच्छू कुमार, विश्वनाथ भगत, रूबी द्रवारी झा, अजीत कुमार, अनुज भोक्ता, शाहिद इकबाल का चयन किया गया। साथ ही जिला संयोजक के लिए साहेबगंज से गोविंद ठाकुर को निर्वाचित किया गया। इन सभी की घोषणा भारत माता के नारे के साथ बीएमएस प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह ने किया। बैठक के अंत में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार को निश्चित मानदेय के अलावे कई मांगो को लेकर चर्चा की गई।
बता दें की इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष सत्यनरायण सिंह, वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मंत्री सरोज कुमार अचार्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएमएस राजबिहारी उपातिथ रहें। मौके पर देवघर, जामताडा, गोड्डा, पाकुड़, गिरीडीह, पलामू, कोडरमा, रांची समेत कई जिले के पत्रकार उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें