साहिबगंज: भारत माता न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा चलाए जा रहे "पीपल का पेड़ लगाओ" अभियान के अंतर्गत आज साहिबगंज रेलवे के आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह द्वारा आगे बढ़ते हुए आज उनके द्वारा नॉर्थ कॉलोनी स्तिथ रेलवे बैरक के मंदिर प्रांगण में पीपल के पेड़ लगाए.
सुनने में बड़ा आसान सा लगता है ये पीपल का पेड़ मगर हम आपको बता दे की ये पेड़ इतनी आसानी से हर जगह उपलब्ध नहीं है इसके लिए भारत माता न्यास से जुड़े लोगों को गली गली में घूम घूम कर इधर उधर लगे इन पीपल के पेड़ों की व्यवस्था करनी पड़ती है, पीपल के पेड़ को ही न्यास द्वारा क्यों लगाया जा रहा पूछे जाने पास सुनील शर्मा ने बताया की पीपल का वृक्ष लगाना थोड़ा कठिन जरूर है मगर इसके लगने के बाद भविष्य में पर्यावरण में काफी सुधार आएगा
और लोगों को आज जो ऑक्सीजन संबंधी समस्या हो रही है वो भी आने वाले भविष्य में समाप्त हो जाएगी मगर इसके लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा और ज्यादा से ज्यादा पीपल का वृक्षा रोपण करना होगा, कल से भारत माता सेवा न्यास द्वारा शुरू किए इस वृक्षा रोपण अभियान को आगामी 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस तक चलाया जाएगा इस दौरान न्यास के केंद्रीय अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुआई में पीपल के 101 वृक्षों को लगाया जाना है।

आज संपन्न हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत पूरे विधि विधान के साथ नॉर्थ कॉलोनी स्तिथ रेलवे बैरक के मंदिर प्रांगण में पूजा पाठ करने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के द्वारा की गई जिसमे आज कुल 11 पेड़ों को नया जीवन देने के उद्देश्य से लगाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें