सोमवार, 3 मई 2021
रविवार, 2 मई 2021
विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म मामले में शिकायत।
![]() |
जिसके बाद पीड़ित महिला ने खुदको छुड़ाने का काफी प्रयास किया लेकिन अपने इस प्रयास में खुदको असफल पाते देख महिला ने शोर करना शुरू कर दिया तभी उसकी आवाज सुनते ही उसके पति घर पर आया और उक्त युवक को पकड़ लिया।जैसे ही युवक को पकड़ा वह भागने की कोशिश में लग गया इसी दौरान दोनों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसी बीच आरोपी ने चाकू निकालकर उसके पति पर चाकू से हमला बोल दिया, इस हमले में पीड़िता के पति के सर पर काफी चोटें आई खून बहने लगा, वहीं घटना को अंजाम देने के बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया।
बाद में राधानगर पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया, फिलहाल इस मामले की राधानगर पुलिस छानबीन कर रही है।
पत्थरों की तस्करी करते 8 वाहन जब्त, आगे भी हो करवाई।
शादी के कुछ घंटों बाद ही तलाक़ तक पहुंचा मामला।
जानकारी के अनुसार पिछली 30 अप्रैल को विवाह भवन में संपन्न हुई एक शादी कि अगली सुबह ही लड़की सदर थाने पहुंच गई जहां उसने थाना प्रभारी को बताया की ये शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई है और वो अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, इधर जब लड़के और लड़के के घरवालों को इस बात की जानकारी हुई तो वो भी थाने पहुंचे जिसके बाद लड़के द्वारा अपनी नव विवाहित पत्नी को काफी समझाने का प्रयास किया गया मगर जब वो नही मानी तो लड़के ने भी तलाक के लिए हामी भरी जिसके बाद थाना प्रभारी ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक लेने का सुझाव दिया।
शनिवार, 1 मई 2021
जामताड़ा जिले में मनरेगा योजना लूट की योजना बनी हुई है ; सोमनाथ सिंह !
जामताड़ा/ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सोमनाथ सिंह जी ने आज एक कार्यक्रम में कहा कि 1 मई जिसे पूरा विश्व श्रमिक दिवस के रूप में मनाता है भारत में भी लोग इस दिन को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं मजदूर दिवस का सभी मजदूर भाइयों को बधाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मजदूर भाइयों का ख्याल रखते हुए मनरेगा के तहत सभी मजदूर भाइयों को रोजगार दिलाने हेतु काम कर रहे हैं जिसके अंतर्गत मजदूर भाइयों को रोजगार मिल भी रहा है एवं उनकी आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा ठीक हो गई है लेकिन जामताड़ा जिला में मनरेगा योजना लूट की योजना बन कर रह गई है जामताड़ा जिले के कुण्डहीत फतेहपुर नारायणपुर करमाटॉड प्रखंडों में मजदूरों के साथ साथ जेसीबी मशीन के द्वारा भी काम कराया जा रहा है जो सरासर मनरेगा योजना का उल्लंघन है और इन सभी प्रखंडों में योजना में पीसी के साथ-साथ पगड़ी भी लिया जा रहा है यहां की कोई भी योजना में पगड़ी सबसे पहले देनी होती है तभी क्षेत्र में कोई योजना चालू होती है आज क्षेत्र में बिना पीसी, पगड़ी के कोई भी मनरेगा का काम नहीं हो रहा है एवं एक एक व्यक्ति का दो दो जॉब कार्ड बना हुआ है एवं जिसका जॉब कार्ड नहीं बनना चाहिए उसका जॉब कार्ड बना हुआ है और जिसका बनना चाहिए उसका नहीं बना हुआ है कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जामताड़ा जिला में मनरेगा योजना लूट की योजना बनी हुई है जिला प्रशासन इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रवासी मजदूर और दैनिक मजदूर को रोजाना काम दिलाने का काम करें क्योंकि मनरेगा योजना केंद्र सरकार के अधीन की योजना है और इसका एकमात्र उद्देश्य मजदूरों को रोजगार देना है और वैसे भी करोना महामारी के समय प्रवासी मजदूर भी काफी संख्या में जामतारा जिला के अपने अपने घर में आए हुए हैं इन लोगों का भी ख्याल रखना जिला प्रशासन का काम है जिला प्रशासन इन्हें भी अनदेखा नहीं कर सकता है और जल्द से जल्द सभी लोगों को रोजगार दिलाने का काम करें श्री सिंह ने कहा कि अभी करोना महामारी में सभी लोगों को घर में रहना है और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलना है वह भी मास्क लगाकर !
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गोड्डा जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल में अलग से 26 बेड का कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन।
शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021
ब्लैकमेलिंग से तंग हो लड़की ने की खुदकुशी।
गोड्डा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आज आत्महत्या या आत्महत्या के प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है जिसमे पहला मामला महावीर नगर क्षेत्र का है जिसमे एक 17 वर्षीय लड़की ने बीती रात कीटनाशक खा कर आत्महत्या कर ली, जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से इस लड़की को दो लड़कों द्वारा किसी बात को ले कर ब्लैकमेल किया जा रहा था, लड़की कल अपने किसी जानकार से मिलने के लिए घर से निकली थी मगर शाम को लड़की के घरवालों को पता चला की लड़की पोड़ैयाहाट में है और उसकी हालत काफी नाजुक है जिसके बाद लड़की को स्थानीय पीएचसी में भर्ती करवाया गया मगर स्तिथि गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां लड़की ने दम तोड़ दिया।
जिसके बाद मामले में लड़की के भाई ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया की पिछले कुछ दिनों से दो लड़के किसी बात को ले कर उसकी बहन को ब्लैकमेल कर रहे थे जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली, अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
वहीं दूसरा मामला महगामा के आमडाड़ से सामने आया है जिसमे एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली बताया जाता है की मृतक युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था जबकि ऐसा ही एक और मामला सरबा गांव का है जहां एक अवसादग्रस्त युवक ने कीटनाशक खा कर आत्महत्या का प्रयास किया मगर समय रहते उसे चिकित्सा प्राप्त हो गई और अभी उसका इलाज सदर अस्पताल के किया जा रहा है।
डॉक्टर पर हुआ हमला निंदनीय, दे जवाब, की जाए करवाई - खावड़े
देवघर: बुधवार की रात को जिस प्रकार से डॉ दीपक कुमार के साथ झारखंड सरकार में मंत्री के करीबी ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जख्मी कर झारखंड की सभ्यता और संस्कृति पर दाग लगाने का काम किया, उसकी चर्चा पूरे शहर में हो रही है और सिर्फ चर्चा ही नही हो रही बल्कि साथ ही अब शहर भर में उसकी निंदा भी हो रही है, इधर मामले को ले कर भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है की इस विपदा की घड़ी में रात दिन एक कर लोगों की सेवा में लगे डॉक्टरों (कोरोना योद्धाओं) के साथ पूरी सहानुभूति रखते हुए पार्टी उनके समर्थन में खड़ी है तथा ऐसे कुकृत्य कर देवघर की संस्कृति पर धब्बा लगाने वाले मंत्री महोदय के करीबी पर उचित और दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग करती है साथ ही ऐसे कुकृतियों की घोर निंदा भी करती है। आगे पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि
जिस प्रकार से मंत्री महोदय के करीबी का रोब दिखता है तथा प्रशासन के एक वरीय पदाधिकारी द्वारा जिस प्रकार से उन्हें संरक्षित कर उनका बचाव किया जाता है यह काफी दुखद है। अब इस मामले को ले कर तरह तरह के प्रश्न भी उठ रहे हैं जबकि मामले को ले भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष ने भी कई सवाल खड़े किए हैं जिनका जवाब ऐसे मुश्किल समय में इस तरह के कार्य करने वालों और उनको संरक्षित करने वालों को सोचना चाहिए।
मामले को ले कर नगर भाजपा की तरफ से कहा गया है की अभी कोरोना महामारी संक्रमण काल में दिन - रात अपनी सेवाएं दे रहे सभी डॉक्टरों के साथ हम और हमारी पार्टी हमेशा खड़ी है। साथ ही भाजपा ने झारखंड सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार के मंत्री महोदय से जानना चाहती है किस कारण से मंत्री महोदय ने ऐसे दबंगों को बॉडीगार्ड मुहैया कराकर प्रशासनिक पहुंच के साथ देवघर में रखने का काम किया है? साथ ही भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे सभी प्रशासनिक पदाधिकारी जो जनता के हित को छोड़कर कोरोना योद्धाओं के विरुद्ध जाकर किसी राजनैतिक कार्यकर्ताओं की तरह कार्य कर रही है उन्हें अविलंब सेवा से बर्खास्त करने के लिए उन पर उच्चस्तरीय कार्यवाही करें और उनके ऊपर कठोर दंडात्मक करवाई करते हुए मामले के दोषियों के खिलाफ अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर कोरोना योद्धाओं के सम्मान में कार्य करें ।
भारतीय जनता पार्टी देवघर नगर अध्यक्ष ने सभी कोरोना वॉरियर्स (सम्मानित चिकित्सकों ) से आग्रह करते हुए कहा है की किसी एक व्यक्ति के द्वारा की गलती का खामियाजा पूरे शहर को न दें । उन्होंने सभी डॉक्टर से निवेदन किया है कि वो अपनी सेवाओं को जारी रखते हुए पहले की तरह मरीजों का इलाज करते रहें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पार्टी हमेशा कोराेना योद्धाओं के साथ है और आगे भी कभी हमारी आवश्यकता पड़ी तो हम आपके साथ हमेशा खड़े मिलेंगे ।
ध्यान रहे पिछले दिनों पार्किंग को ले कर यह पूरा मामला हुआ था, फिलहाल मामले को ले कर जिले में दोषियों की काफी छीछालेदारी होनी है, परंतु देखना ये है की मामले को ले कर झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन करता क्या है।
गुरुवार, 29 अप्रैल 2021
घर पहुंचे मजदूरों के शव, हुआ अंतिम संस्कार, चमोली में बदल फटने से हुई थी मौत
देवघर/दुमका: पिछले दिनों उत्तराखंड के चमोली में बदल फटने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई थी जिसमे इन जिलों के मजदूर भी शामिल थे, अब आज सात दिनों के बाद इन मृत मजदूरों के शव को इनके पैतृक गांव पहुंचाया गया है जिसके लिए इनके परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया था।
जानकारी अनुसार देवघर के पहरीडीह गांव के कुल चार मजदूरों का शव आज उनके परिजनों को सौंप दिया गया है ये सभी लोग अभी कुछ दिनों पहले ही कमाने के लिए चमोली गए थे।
मृतकों में से भूपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, सर्किल सिंह व एक अन्य है,
वहीं दुमका जिले में भी दो मजदूरों का शव उनके परिजनों को आज सौपा गया जिसमे से एक का नाम मनोज बताया गया है जो रामगढ़ के जलवे गांव का रहने वाला था वहीं दूसरे का नाम राहुल बताया गया है जो डुमरजोर का रहने वाला था।
आज इन सभी के गांव में हाहाकार मचा हुआ था जब इनके शव इनके गांव पहुंचे तो दृश्य बड़ा ही विचलित करने वाला था परिजन ही नहीं पूरे गांव का रो रो कर बुरा हाल था।
बता दें कि इनके परिजनों के आग्रह पर मृतकों के शव को चमोली से हवाई मार्ग से रांची लाया गया उसके बाद सड़क मार्ग से एंबुलेंस द्वारा उनके गांव पहुंचाया गया, जिसके बाद आज इन सभी मृतकों का पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया, इस पूरे प्रकरण में इनके परिजनों का कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने काफी सहायता की साथ ही आज उन्होंने मृतकों के परिजनों को आगे बढ़ाते उनसे की जा सकने वाली सहायता करने का आश्वासन दिया।
घटना के सात दिनों के बाद इन शवों के उनके गांव पहुंचे पर माहोल पूरी तरह से बोझल हो गया है।
बुधवार, 28 अप्रैल 2021
पुलिस को मिली दोहरी सफलता, चार डकैतों समेत, एक हत्या के आरोपी को किया गिरफतार।
देेवघर: (सचिन) देवघर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है जिसमे देवघर पुलिस द्वारा पिछले दिनों रिखिया थाना क्षेत्र में कामदेव रजक जो एक पेट्रोल पंप के मालिक है के घर पर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर दर्दमारा के पास छापेमारी कर कल शाम के समय इन सभी को गिरफ्तार किया गया। मामले को ले कर डीएसपी सह एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से डकैती का कुछ सामान और 8 हजार रुपए भी बरामद किए गए है।
पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों में से सभी अलग अलग क्षेत्र के रहने वाले है पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रिखिया थाना क्षेत्र के लोढि़या गांव निवासी मनीष कुमार, जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी उत्तम साह,जसीडीह थाना क्षेत्र के ही बदिया गांव के सुनील यादव, कुंडा थाना क्षेत्र के हाथीपहाड़ निवासी मौसम यादव शामिल हैं। इनमें से मनीष कुमार के खिलाफ पहले से रिखिया व नगर थाना तथा मौसम यादव के खिलाफ कुंडा व नगर थाना में मामला दर्ज है। ये दोनों शातिर बदमाश हैं। पुलिस को इस डकैती कांड में शामिल दो और आरोपियों की तलाश है। फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए हर संभावित जगह पर छापेमारी कर रही है। बताते चले कि पिछली 18 अप्रैल की रात अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक कामदेव रजक के घर पर से लगभग 6.5 लाख नकद, साथ ही घर में रखे जेवर और कई अन्य कीमती समानों को लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित द्वारा रिखिया थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा द्वारा डीएसपीओ मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इन सब को गिरफ्तार किया गया।
वहीं गिरफ्त में आए मौसम यादव की तलाश एक हत्या के मामले में भी देवघर पुलिस को थी, इस आरोपी पर पिछले दिनों शिवपुरी मुहल्ले में एक व्यक्ति राहुल झा की हत्या का भी आरोप था और इस मामले में भी स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्त में आए सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है अब पुलिस मामले में आगे की छानबीन कर रही है।
330 में से 266 निकले संक्रमित, लोगों को किया जा रहा है जागरूक
जामताड़ा जिले में मंगलवार को लगाए गए कोरोना जांच शिविर में 330 लोगों का सैंपल लिए गया, गंभीर बात यह रही की इन 330 लोगों से लिए गए नमूनों में से 266 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
पाए गए सभी संक्रमित को फिलहाल आइसुलेट कर दिया गया है मगर अगर आंकड़ों पर ध्यान दे तो समस्या काफी गंभीर होती दिख रही है, और इन आंकड़ों को देखते हुए लगता है की लोग इस बीमारी को या तो ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रहे हैं या फिर सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन ठीक तरह ने नही कर रहे हैं। जबकि बढ़ते मामलों को देखते हुए लगातार प्रशासन और समाज के जिम्मेदार लोगों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए भाजपा प्रदेश लीगल सेल संयोजक ओबीसी मोर्चा के राजेंद्र राउत ने सेवा सप्ताह अभियान के तहत शहर के मुख्य बाजार व मोहल्लों का भ्रमण कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया। एवं लोगों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि सभी मास्क का प्रयोग करें। सामाजिक दूरी बनाए एवं हाथों को साबुन और सैनिटाइजर से धोते रहें। बहुत जरूरी होने पर ही घरों से निकले। साथ ही उनके द्वारा वैसे परिवार जो परिवार के हर व्यक्ति महामारी की चपेट में है। उनके घरों तक दवा और राशन का सेवा भी प्रदान कर रहे हैं। उनके साथ पप्पू साव जो करो ना महामारी पर एक गीत लिखे हैं और खुद ही इस गीत को गाकर लोगों के बीच में जागरूकता अभियान चला रहे हैं इन दोनों की जोड़ी जामताड़ा में चर्चा का विषय है।
कोरोना से मौत होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। हर दिन चार से पांच लोगों की जान जा रही है। बुधवार को भी पत्रकार जुगल किशोर की कोरोना से मौत हो गई। उनकी मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि इस महामारी में अब तक जामताड़ा के दो पत्रकारों की जान चली गई है, लगातार पत्रकारों के ऐसे जाने से मीडिया जगत में शोक की लहर छाई हुई है। जामताड़ा में अब तक कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 अस्पताल के महामारी रोग विशेषज्ञ के मुताबिक कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पूरी तरह से सुविधा है। ऑक्सीजन इंजेक्शन और दवा भी उपलब्ध है।
महामारी रोग विशेषज्ञ ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सावधानी बरतें और समय रहते टेस्ट और इलाज करा लें जामताड़ा में कोरोना संक्रमण इतना फैल गया है कि संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है, कुल एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 1170 बताई गई है। इनका इलाज कोविड-19 अस्पताल और होम आइसोलेशन में किया जा रहा है ।
मंगलवार को 1 दिन में 266 कोरोना संक्रमित पाए गए, जिससे स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है !





