शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021

 एक मार्च के बाद हुई मृत्यु की जाँच और मृत्यु के कारणों का पता कर जल्द रिपोर्ट पेश करें-जिलापाल


 साहिबगंज: (डेस्क) जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों को नियंत्रण करने के लिए प्रशासन अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है इसमें कोई दो राय नहीं है की बिना आम जन के सहयोग के प्रशासन को उसकी मेहनत का पूरा नतीजा नहीं मिलता है।

आज इसी के संबंध में साहिबगंज जिले के जिलापाल ने अपने सहयोगियों के लिए कई नए दिशा निर्देश जारी किए है जिसमे कई सारी सुविधाओं को भी बढ़ाया गया है जिसका लाभ आम लोग ले सके।

इसी क्रम में आज जिलापाल श्री रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभा कक्ष में कोविड वेक्सीनेशन की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमे कई तरह के विषयों पर चर्चा हुई  जिससे इस महामारी में आम जन को ज्यादा से ज्यादा बचाव करने में सुविधा हो जिलापाल श्री यादव ने कहा कि सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अपने अधीनस्थ स्वास्थ्यकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर बनाकर जिला नियंत्रण कक्ष को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि जिला स्तर से उनकी निगरानी की जा सके।


 साथ ही  शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका और जे एस एल पी एस के सदस्य अपने- अपने क्षेत्रों में एक मार्च के बाद हुई मृत्यु की जाँच और मृत्यु के कारणों का पता कर जल्द रिपोर्ट पेश करें।

   इसी के साथ जिले में वेक्सीनेशन का कार्य उम्मीद जितना बेहतर नहीं होने की वजह से उन्होंने चिंता व्यक्त  करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को वैक्सिनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया जिसके लिए  अपने-अपने प्रखंडों में माइकिंग के द्वारा बृहद प्रचार- प्रसार करने को कहा, इसके अलावा उन्होंने जनसंपर्क विभाग को भी वेक्सीनेशन के सुरक्षित होने संबंधित प्रचार- प्रसार और कोविड जाँच के होर्डिंग सभी प्रखंडों में लगाने का निर्देश दिया।


वही उन्होंने कहा के अब जिले के कई रेलवे स्टेशनों पर भी बाहर से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी जिसमे से मुख्य रूप से बरहरवा, राजमहल, साहिबगंज और मिर्जाचौकी है जहां मेडिकल टीम के द्वारा बाहर से आने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य जाँच कराते हुए सैंपल कलेक्शन और वेक्सीनेशन करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया।


 श्री यादव ने अंचल अधिकारियों, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों को दिन में दो बार मास्क चेकिंग अभियान नियमित रूप से करने का निर्देश दिया। साथ ही हाट- बाजारों को शहरी और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से खाली स्थानों पर स्थानांतरित करते हुए सोशल डिस्टेंसिन्ग के साथ हाट लगवाने को कहा। तथा हाट में मास्क की नियमित जाँच का निर्देश दिया। उन्होंने चेकनाका पर भी लगातार चेकिंग करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है।


 साहिबगंज के जिलापाल ने जिला के सभी पदाधिकारियों,स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों एवं फ्रंट लाइन वर्कर को कोरोना संक्रमण के इस काल में आम जनता की सेवा करने के साथ-साथ स्वयं का भी नियमित रूप से कोविड टेस्ट कराते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कर्मियों का हौंसला अफजाई करते हुए निरंतर सेवा का संदेश दिया।


 उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी से डरे नहीं बल्कि कोरोना संक्रमण के फैलने से रोकने के नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों को सुरक्षित रखें।

शनिवार, 3 अप्रैल 2021

 स्थानीय प्रशासन है निश्चिंत।
भूख हड़ताल जारी है अनिश्चित।


साहिबगंज: (सचिन) सच में घोर कलयुग ही कहा जाएगा अब इस युग को जहां हर कोई अपनी जिम्मेदारियों से भागता दिख रहा है अगर ऐसा नहीं होता तो भला क्यूं कोई अपनी जमीन और घर के लिए भूख हड़ताल पर बैठता और पुलिस प्रशासन मामले पर चुप्पी साधे रहता, कल से जिरवाबारी ओ पी क्षेत्र के महादेवगंज निवासी अमित तोदी अपने परिवार के साथ अपनी ही जमीन और अपने ही घर को भू - माफियाओं के चंगुल से छुड़ाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं पर प्रशासन है के कान पर जूं तक नहीं रेंगती, बता दें के अमित तोदी सेना से सेवानिवृत्त जवान है और जब इनके साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी का हाल क्या होगा।

आज अमित तोदी ने फोन पर हमारे संवाददाता को बताया कि कल से आज तक में कोई भी संबंधित अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है पर मंडरो के सी.ओ श्री नरेश मुंडा आज उनसे मिले उनका हाल पूछा और आश्वासन भी दिया है, साथ ही संबंधित मामले से जुड़े सभी दस्तावेज एवम फोटो भी उन्होंने तोदी परिवार से लिए हैं।

अब देखना बस इतना है के सेना के इस जवान की प्रशासन सुनता है, इंसाफ दिला पाता है या फिर खुद पर प्रश्न चिन्ह लगवाता है।

क्रेशर मालिकों और प्रशासन को आना होगा सामने।     उदाशीनता भरा रवैया हो सकता है जान लेवा।


साहिबगंज: (सचिन) इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की शहर और आस - पास के कई गांवों में आज जो चूल्हे जलते हैं उसमे यहां पर स्तिथ पत्थर उद्योग की बड़ी भूमिका है और कुछ लोग इसी उद्योग पर पूरी तरह से आश्रित हैं, इस बात को क्रशरों के नजदीक रहने वाले एक बड़े मजदूर वर्ग स्वीकार भी करतें हैं इन लोगों का मानना है की अगर उनके इलाकों में काम कर रहे क्रेशर किसी भी कारण से बंद होते हैं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना होगा जो भूख या फिर काम की तलाश में पलायन के रूप में भी हो सकता है, जो अभी की तुलना में शायद ज्यादा कष्टदाई हो क्योंकि अगर यहां आस - पास के इलाकों में अगर क्रशरों की वजह से प्रदूषण है तो बड़े शहरों में भी प्रदूषण कुछ कम नहीं है।
आज हमारे संवाददाता ने इस विषय पर जब थोड़ी छान बीन कि तो कई बातें निकल कर सामने आई है जिसमे सभी की अपनी अपनी समस्या है, ये सही है की वर्तमान में जिले में पत्थर उद्योग के अलावा दूसरा कोई अन्य ऐसा बड़ा उद्योग नहीं है जिससे सैकड़ों परिवारों का भरण पोषण हो सके इसलिए इस उद्योग का बने रहना जरूरी तो है मगर साथ ही नियमों का सख्ती से पालन भी किया जाना जरूरी है जिससे इस उद्योग से होने वाले प्रदूषण को काबू में किया जा सके, इसके लिए न सिर्फ क्रेशर मालिकों को बल्कि प्रशासन को भी पूरी ईमानदारी से बिना किसी लीपापोती के सामने आना होगा वरना इनका उदासीनता भरा रवैया स्थानीय लोगों के लिए भविष्य में जानलेवा ही साबित होगा।
वहीं शहर और पहाड़ के आस - पास के दुकानदारों से जब हमने बात की तो पता चला कि उनका व्यापार काफी हद तक पहाड़ पर मौजूद इस उद्योग में काम कर रहे मजदूरों पर निर्भर करता है और ये हालात तब से बने हैं जब से साहिबगंज से लोको सिस्टम को हस्तांतरित कर दिया गया है, अब शहर के दुकानदार खास कर छोटे दुकानदार उस दौर को शहर के एक सुनहरे दौर के रूप में याद करते नजर आते हैं पर फिलहाल शहर के छोटे दुकानदारों और मजदूर वर्ग के लिए पत्थर उद्योग ही कमाई का एक बड़ा मध्यम बना हुआ है हालांकि कुछ लोगों को बन रहे गंगा पुल से भी काफी उम्मीदें है पर अभी इसमें काफी समय लगने वाला है इसलिए सभी चाहते हैं के जिले में पत्थर उद्योग हमेशा के लिए बना तो रहे पर कुछ इस तरह के लोगों की सेहत पर इसका दुष्प्रभाव कम पड़े।

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

आज से फिर सेवनिर्वित जवान सपरिवार अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर, पुलिस प्रशासन न्याय दिलाने में दिख रहे असमर्थ।

 आज से फिर सेवनिर्वित जवान सपरिवार अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर, पुलिस प्रशासन  न्याय दिलाने में दिख रहे असमर्थ।

सहिबगंज:  जिला मुख्यालय के जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र के महादेवगंज से बेहद शर्मनाक मामला उभर कर सामने आ रहा है,जहाँ एक सेवनिर्वित सेना के जवान की पैत्रिक जमीन पर भू माफियाओं ने जबरन कब्जा कर लिया है।और इस मामले में पुलिस प्रशासन पीड़ित को न्याय दिलाने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार  महादेवगंज निवासी अमित कुमार तोदी पिता शम्भूनाथ तोदी सेना के इंजीनियरिंग विभाग में अपनी सेवा पूरी करते हुये इसी साल जनवरी माह को सेवनिर्वित होकर जब अपने पैतृक घर पहुँचे तो उन्होंने पाया कि भू माफियाओं द्वारा उनके घर जमीन की बाउंड्री वॉल को तोड़ कर उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। जिसके बाद उन्होंने कब्जा करने वाले लोगों से बात की तो उन्होंने उनको धमकी देते हुये जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़ित अमित कुमार ने  न्याय पाने की उम्मीद से संबंधित थाने में इस अपनी शिकायत लिखित में देते हुये प्रशासन से आरोपियों पर उचित  कानूनी कार्यवाही करने की माँग की।पर कई दिनों तक जब पुलिस प्रशासन द्वारा कोई करवाई नही की गई तब मजबूरन अमित कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अपनी पैत्रिक जमीन पर ही भूख हड़ताल पर बैठ गये,तब कही जाकर पुलिस प्रशासन की नींद खुली और उन्होंने पीड़ित को जल्द से जल्द मामले में करवाई करने का आश्वासन दिया और धरने को समाप्त करवा दिया, पुलिस के आश्वासन के बाद भी जब मामले में कोई कार्यवाही होती नही दिखी तो एक बार फिर पीड़ित अमित कुमार  पिछले महीने फिर से सपरिवार भूख हड़ताल पर बैठ गये, मगर इस बार फिर ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने पीड़ित अमित कुमार को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विगत 31 मार्च तक का समय माँगते हुये आश्वासन दिया और खुद अपने हाथों से उनको जूस पिलाकर उनका अनसन तुड़वाया।

मगर मामले में अब तक कोई करवाई होते न देख अमित कुमार  एक बार फिर आज से अपने पूरे परिवार के साथ अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठने को विवश हो गये है।

अब देखने वाली बात ये होगी की मामले में ऐसे ही टाल मटोल होता रहेगा या फिर देश के जवान को पुलिस प्रशासन से कोई सहायता भी प्रदान की जाएगी।

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

कुख्यात गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार,

 साहिबगंज: राधानगर थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने बुधवार की रात को राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत गांंव में छापेमारी कर चोरों के गिरोह के एक सदस्य सेनाउल शेख को गिरफ्तार किया  है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया चोर गिरोह का सदस्य सेनाउल शेख एक कुख्यात शटर कटर गिरोह का सरगना माने जाने वाले हसन चिकना का करीबी बताया जाता है। गुरुवार को राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि सेनाउल शेख के खिलाफ राधानगर थाना में पहले से ही तीन अन्य केस लंबित हैं। और ये साल 2009 से ही फरार रहा था। वर्ष 2009 में स्थानीय चोरी का मामले बना था तो साल 2013 में मारपीट कर जानलेवा हमला करने का साल 2016 में आर्म्स एक्ट के तहत  इस अपराधी पर केस दर्ज किया गया था। तीनों केस में अपराधी सेनाउल शेख के खिलाफ लाल वारंट व कुर्की जब्ती का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा सेनाउल शेख के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और वहां की पुलिस भी इस अपराधी की तलाश में है जिसमे मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के सिउड़ी, बहरमपुर, बिहार के पूर्णिया, झारखंड के हजारीबाग व मुम्बई में भी सोना चोरी व बैंक में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सेनाउल शेख को पुलिस ने आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, सहायक अवर निरीक्षक विपिन सिंह मौजूद थे।

 साहिबगंज दिनांक-01.04.2021  जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि एनसीटी नियम के अनुसार सभी जिलों में बालिका वॉलीबॉल हेतु आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में बालिका प्रशिक्षुओं का चयन किया जाना है।*

इसी कड़ी में दिनांक 06.04.2021 को बालिका वॉलीबॉल हेतु आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं के चयन हेतु गोड्डा मुख्यालय स्टेडियम में प्रातः 10 बजे चयन ट्रायल रखा गया है।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल के लिए बैटरी टेस्ट के अलावे मुख्यतः ऊंचाई की आवश्यकता है। इसलिए इसमें ऊंचे कद के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की उम्र 14 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा उन्हें अपने विद्यालय के प्राचार्य से निर्गत जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लेकर आना होगा।

खेल पदाधिकारी ने साहिबगंज जिला की इच्छुक बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ियों से कहा है कि वह उक्त समय एवं तिथि पर चयन ट्रायल में भाग ले सकती हैं।

 इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए खेल पदाधिकारी गोड्डा राहुल कौशिक से 9570922503 पर संपर्क कर सकतें हैं।

भू-माफिया से त्रस्त हो भूतपूर्व सैनिक का परिवार करेगा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल, इससे पहले भी 28फरवरी से 1मार्च तक इस परिवार के सदस्य ने किया था भूख हड़ताल।

 साहिबगंज: मामला जिरवाबाड़ी ओ पी से जुड़ा है (श्री राम चौकी) महादेवगंज निवासी शम्भूनाथ तोदी का घर भू -माफियाओं द्वारा कब्जाए जाने का है।

मामला कोई नया नहीं है इसे सामने आए दो महीने का समय बीत गया है मगर पुलिस प्रशासन इसे सुलझाने में नाकाम ही दिख रहा है। इसी नाकामी के वजह से अब पीड़ित परिवार का सदस्य 2 अप्रैल से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने वाले है, ऐसा भी नहीं है के मामले की जानकारी प्रशासन को नहीं है इस मामले की जानकारी संबधित थाने से ले कर  डी.आई.जी दुमका तक के पास लिखित में दी जा चुकी है पर अब तक नतीजा "ढाक के तीन पात" वाला साबित होता दिख रहा है।

पूरे घटनाक्रम के अनुसार पीड़ित परिवार पिछले माह 1 फरवरी को सेवानिवृत हो कर जब अपने मूल निवास पर पहुंचा तो उन्हे पता चला के उनके आने के पहले ही भू - माफियाओं ने उनके घर की चारदीवारी तोड़ उनकी जमीन और घर पर कब्जा कर लिया है, जिसके बाद से ही पीड़ित परिवार कानून कि शरण में जा कर गुहार लगा रहा है मगर इसका कोई लाभ अभी तक उन्हें नहीं मिल सका है, हां उस जमीन पर धारा 144 जरूर लगा दी गई है मगर पीड़ित का कहना है की ये धारा भी सिर्फ उनके लिए ही लगाई गई लगती है क्योंकि अपराधी अब भी उस जमीन पर आते जाते रहते हैं साथ ही अपना हक भी उस जमीन पर जमाते हुए पीड़ित के परिवार को तरह तरह की धमकियां देते रहते हैं।

पीड़ित पक्ष का कहना है जब भी उनका परिवार धरने पर बैठता है तो प्रशासन की तरफ से उन्हें उचित करवाई करने का आश्वासन तो दिया जाता है पर कहीं कोई करवाई होती दिखाई नहीं देती, जिस कारण मामले का कोई समाधान निकलता नहीं दिख रहा।

इससे पहले भी पीड़ित परिवार  ने 15 से 16 फरवरी को शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई जिसके बाद प्रशासन द्वारा मामले का निपटारा करने का आश्वासन दे कर धरना समाप्त करवाया गया, मगर जब 10 दिनों तक कोई करवाई होती नहीं दिखी तब पीड़ित परिवार के सदस्य 28 फरवरी से 1 मार्च तक भूख हड़ताल पर बैठे रहे ये भूख हड़ताल और ज्यादा लंबी चलती मगर पहले की तरह एक बार फिर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को 31 मार्च तक उचित करवाई करने का आश्वासन दिया, पर अब आज 31 मार्च की सुबह तक पीड़ित परिवार के पास कोई मदद नहीं पहुंचने से दुखी हो कर पीड़ित परिवार ने हमे बताया कि आगामी 2 अप्रैल से वो फिर से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे और अब किसी आश्वासन से काम नहीं चलेगा प्रशासन को इस बार अपना काम करना होगा उन्हे पीड़ित को न्याय दिलाना होगा और जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक वो भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

बुधवार, 31 मार्च 2021

कोविड 19 को ध्यान में रखते हुई मनाई गई होली

 साहिबगंज (डेस्क) जिले में कोविड 19 के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से सभी चिंतित हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए शहर वासियों ने इस वर्ष होली का आयोजन किया, होलीकादहन हो या फिर होली मिलन समारोह इस वर्ष सब सादगी से मनाया गया।


कोविड 19 फिर से दे रहा है दस्तक

 साहेबगंज (डेस्क) कोविड - 19 कोरोना महामारी से देश ही नहीं पूरा विश्व त्रस्त है कहते हैं महामारी जब आती है तो कभी अकेले नहीं आती अपने साथ और भी कई मुसीबत ले कर आती है, पिछले साल से पूरे विश्व को अपनी चपेट में लेने के बाद से अब तक इसका प्रकोप खत्म नहीं हुआ है हालांकि बीच के कुछ महीनों में इसका असर कुछ कम जरूर हुआ था पर अब वापस इसका तेजी से फैलना चिंता जनक है।

इसकी रोकथाम के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए है जिससे एक हद तक इसपर लगाम लगाई जा सकी है जिसमे सबसे महत्वपूर्ण कदम "लॉकडाउन" रहा ये अलग बात है के इस लॉकडाउन की वजह से पूरे विश्व को पलायन, बेरोजगारी और मंदी जैसी कई अन्य विपदाओं का सामना करना पड़ा है पर असल चिंता अब भविष्य को लेकर हो रही है क्योंकि पिछले एक साल से बच्चों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हुई है ऐसे में हर माता पिता की अपने बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य की चिंता सही भी है।

इधर कुछ दिनों से फिर से मामले  बढ़ने से फिक्र का माहोल बना हुआ है सरकार इसे काबू में करने के लिए हर तरह के उपाय कर रही है चाहे वो लोगों को जागरूक करना हो या फिर टीकाकरण हो, अब लोगों की चिंता का विषय है के कहीं फिर से "लॉकडाउन" न लग जाए अगर ऐसा होता है तो विश्व एक गहरे संकट में पड़ जाएगा खास कर दिहारी कमाने वाला मजदूर वर्ग साथ ही मध्यम वर्ग के लिए भी इसका सामना करना कठिन होगा।

सोमवार, 5 जुलाई 2010

धोनी ने की शादी .

रांची: (सचिन) भारतीय क्रिकेट टीम के होनहार खिलाडी महेंद्र सिंह धोनी की कल देहरादून में उनकी प्रेमिका के साथ हुई शादी, चल रहा था शाक्षी रावत और माहि का पिछले लम्बे समय से प्यार, शादी में शामिल हुए कई सरे क्रिक्केटर, और अभिनेता  जॉन इब्राहम.
साहिबगंज: महंगाई के खिलाफ सफल रहा बंद, पुरे झारखण्ड में कुल १००० आन्दोलन कारी हुए गिरफ्तार.
रास्ट्रीय  राज मार्ग, २०,३०,३१ रहा पूरी तरह से बंद

गुरुवार, 1 जुलाई 2010

जुलाई पब्लीकेशन की हुई सुरुआत

साहिबगंज: (अशोक यादव) आज से साहिबगंज में जुलाई पब्लीकेशन की सुरुआत हुई है, जिसका मुख्य काम  राज्ये के सभी नए लेखकों कों मौका देना है, जिनको मौका नहीं मिल पा रहा है और अच्छा लिखते हुए भी वो आगे नहीं बढ़ पा रहे है उनके लिए एक अच्छा अवसर  यहाँ पर है. क्या आप भी लिखते है अगर हाँ तो मौका है की आप कों अपनी किताब छपवाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना होगा, जल्द ही आएगी पहली किताब.