साहिबगंज: राधानगर थाना को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने बुधवार की रात को राधानगर थाना क्षेत्र के अमानत गांंव में छापेमारी कर चोरों के गिरोह के एक सदस्य सेनाउल शेख को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया चोर गिरोह का सदस्य सेनाउल शेख एक कुख्यात शटर कटर गिरोह का सरगना माने जाने वाले हसन चिकना का करीबी बताया जाता है। गुरुवार को राजमहल एसडीपीओ अरविंद कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि सेनाउल शेख के खिलाफ राधानगर थाना में पहले से ही तीन अन्य केस लंबित हैं। और ये साल 2009 से ही फरार रहा था। वर्ष 2009 में स्थानीय चोरी का मामले बना था तो साल 2013 में मारपीट कर जानलेवा हमला करने का साल 2016 में आर्म्स एक्ट के तहत इस अपराधी पर केस दर्ज किया गया था। तीनों केस में अपराधी सेनाउल शेख के खिलाफ लाल वारंट व कुर्की जब्ती का आदेश न्यायालय द्वारा जारी किया गया है। इसके अलावा सेनाउल शेख के खिलाफ देश के अलग अलग राज्यों में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और वहां की पुलिस भी इस अपराधी की तलाश में है जिसमे मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल के सिउड़ी, बहरमपुर, बिहार के पूर्णिया, झारखंड के हजारीबाग व मुम्बई में भी सोना चोरी व बैंक में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार सेनाउल शेख को पुलिस ने आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर राजमहल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल, सहायक अवर निरीक्षक विपिन सिंह मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें