सोमवार, 26 अप्रैल 2021

दहेज की वजह से लड़की ने लगाई फांसी, आज होने वाली थी शादी।

 दुमका: दहेज की वजह से बीती रात यहां के टिन मुहल्ले की रहने वाली एक लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है, जिसकी आज रात बासुकीनाथ मंदिर में शादी होने वाली थी, मामले में मृतिका के भाई ने लड़के और उसके परिवार वालों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए बताया की इस आत्महत्या के जिम्मेदार लड़के पक्ष वाले हैं।
जानकारी के अनुसार मृतका की शादी गिरिडीह के रहने वाले शंकर सोनी के साथ तय की गई थी पर मामला दहेज को ले कर अटका हुआ था जिसके बाद पिछले दिनों मृतका के भाई ने लड़के वालों से सारा मामला तय कर लिया था, मृतिका के भाई ने आगे बताया की शादी के एक दिन पहले अचानक से लड़के का फोन मृतका के परिजनों के पास आया जिसमे उसने कहा की उसे दहेज के रुपए 5 लाख अब तक नही दिए गए है जिस कारण वो शादी करने मंदिर नही आयेगा जिसके बाद मृतका ने लड़के से रात को लगभग 10 बजे फोन पर बात की और फिर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली, उन दोनों के बीच क्या बात हुई इस विषय में मृतिका के घर वालों को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
वहीं घटना की जानकारी प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छान बीन में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें