सोमवार, 26 अप्रैल 2021

साहित्यकारों ने "सांस्कृतिक संगम " नाम का एक यूट्यूब सह फेसबुक लाइव चैनल का किया शुभारंभ।


साहिबगंज: आज देश विकट परिस्थिति से जुझ रहा है। करोना संक्रमण काल से गुजर रहे इस कालखंड में समस्त मानव जीवन पर खतरा मंडरा रहा है जिसका दूर दूर तक समाधान नजर नहीं आ रहा है। फिर भी जीवन चलता रहेगा।

 "Show must go on." 

इसी संदेश के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों के साहित्यकारों के सहयोग से आपदा को अवसर में बदलने का मन बना लिया और इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु हम सभी साहित्यकारों ने "सांस्कृतिक संगम " नाम का एक यूट्यूब सह फेसबुक लाइव के चैनल का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत् आज का पहला कार्यक्रम पुरी तरह से सफल रहा। इस कार्यक्रम का सफल संचालन कानपुर के आदरणीय डाॅ गोविन्द नारायण शांडिल्य जी ने किया तथा इसमें भाग लेने वाले साहित्यारों में प्रमुख थे- प्रिया देवगन जी,नवनीत शर्मा जी, ग्वालियर से प्रतिभा दुबे जी,उज्जैन से संगीता नाग सुमन जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोरखपुर से नन्दलाल त्रिपाठी पीतांबर जी ने किया। आज का यह कार्यक्रम महाकाल की नगरी उज्जैन की प्रख्यात कवयित्री संगीता नाग सुमन जी के नाम किया गया जिन्होंने कोरोना संक्रमण से द्वंद्व लड़ते हुए भी पटल पर आकर काव्यपाठ कर साहित्य की सेवा की और एक मिशाल पेश किया। आज उन्होंने सिद्ध किया कि हौसला व हिम्मत से हम बड़े से बड़े कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। आपके इस हिम्मत का यह चैनल नमन करता है। और आशा करता है कि ईश्वर आपको सपरिवार जल्द से जल्द आरोग्य सुख प्रदान करें। 

  यह पटल सभी साहित्यकारों व मित्रों के भरपूर मनोरंजन की कोशिश करता रहेगा जिसमें साहित्य व कला का अद्भुत संगम का संयोजन किया जाएगा। 

  ज्ञातव्य हो कि कल शनिवार तारीख 24th अप्रैल 2021को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकरजी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए "सांस्कृतिक संगम " चैनल का शुभारंभ किया गया जिसका देखते ही देखते 168 सब्सक्राइबर्स हो गए। आप सभी मित्रों से इसे subscribe करने की अपेक्षा करता हूँ। इस चैनल के अधिकारीगण निम्न हैं:-

पटल के सभी पदाधिकारियों का नाम निम्न हैं:-

अध्यक्ष:- सुबोध कुमार झा जी (झारखंडी)

उपाध्यक्ष:- नारायणी शुक्ला जी,कानपुर 

उपाध्यक्ष:- बबीता पांडेय जी, मध्य प्रदेश 

उपाध्यक्ष:- दीपा गुप्ता जी, दिल्ली 

संरक्षक:- बाबा कानपुरी जी, कानपुर 

संयोजक:- गोविन्द नारायण शांडिल्य जी,कानपुर। 

मुख्य अतिथि- अनिल प्रसाद द्विवेदी जी,यू पी 

सह संयोजक:- ममता बारोट जी, मुम्बई 

मुख्य सचिव:- के. एम. त्रिपाठी जी

सचिव:- नेहा सोनी जी, मध्य प्रदेश 

प्रवक्ता:- सचिन मिश्रा सागर जी,प्रतापगढ़ यु पी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें